इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के एक मदरसे में 10 वर्षीय लड़के से कुकर्म का मामला सामने आया है। मदरसे के ही एक कर्मचारी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि बड़गोंदा थाना क्षेत्र के एक मदरसे में रहकर पढ़ने वाले 10 वर्षीय लड़के से इस संस्थान के 20 वर्षीय पुरुष कर्मचारी ने दो अगस्त को दोपहर में कुकर्म किया।
पुलिस ने कहा कि आरोपी कर्मचारी ने कुकर्म के दौरान लड़के के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को आपबीती सुनाई, तो वह उसे जान से मार डालेगा। दरअसल, पीड़ित लड़के का मदरसे के दूसरे लड़कों से कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस पर मदरसे के एक शिक्षक ने उस लड़के से कहा था कि विवाद शांत होने तक वह आरोपी कर्मचारी के कमरे में सो जाया करे।
उन्होंने बताया कि कुकर्म का शिकार होने के बाद पीड़ित लड़का मदरसे से बाहर निकला और एक राहगीर का मोबाइल फोन लेकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़ित लड़के की मां अपने रिश्तेदारों के साथ पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कराया।
पुलिस का कहना है कि मदरसा के आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार करके एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया गया। मदरसे में नाबालिग लड़के से कुकर्म के मामले की विस्तृत जांच जारी है।

More Stories
इंदौर में पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद के चलते …
सतना में पति से झगड़े के बाद महिला का खौफनाक कदम… पूरे परिवार को
90 साल की बुजुर्ग से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर 4 बदमाशों ने किया गैंगरेप!