V India News

Web News Channel

कंठाल के हनुमान मंदिर को हटाने की खबर पर भड़का विरोध

उज्जैन। कंठाल क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिर के स्थान परिवर्तन की खबर सामने आते ही गुरुवार देर शाम विरोध शुरू हो गया। मंदिर को मूल स्थान से हटाए जाने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि मंदिर को किसी भी स्थिति में उसके वर्तमान स्थान से हटाया नहीं जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं के अनुसार, यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है और इसके स्थान परिवर्तन का निर्णय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मामले की जानकारी मिलते ही नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी आपत्तियां सुनीं। काफी देर तक चली चर्चा के बाद अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रशासन के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। फिलहाल मंदिर के स्थान परिवर्तन को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा जारी है और प्रशासन के अगले कदम पर सभी की नजर है।