उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। वे सुबह करीब 4 बजे अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मंदिर पहुंचीं। पारंपरिक साड़ी पहनकर मंदिर पहुंचीं तमन्ना ने नंदी हॉल में बैठकर करीब दो घंटे तक भस्म आरती के दर्शन किए और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।
भस्म आरती के दौरान तमन्ना पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना करती नजर आईं। आरती संपन्न होने के बाद उन्होंने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से अभिनेत्री और उनके परिवार का सम्मान किया गया।
मां को भी कराए बाबा महाकाल के दर्शन
दर्शन के बाद तमन्ना भाटिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद आनंद और सौभाग्य का अनुभव है। उन्होंने बताया कि वे अपनी मां को भी भगवान महाकाल के दर्शन कराने के उद्देश्य से उज्जैन लेकर आई थीं। मां के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर उन्हें बेहद खुशी हुई।
भस्म आरती में शामिल होने को बताया सौभाग्य
महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से श्रद्धालु प्रतिदिन भस्म आरती में शामिल होने पहुंचते हैं। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की इस धार्मिक यात्रा ने एक बार फिर उज्जैन के महाकाल मंदिर की देशभर में पहचान और श्रद्धालुओं की आस्था को चर्चा में ला दिया।

More Stories
उज्जैन जिला कोर्ट परिसर में बुजुर्ग ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, अस्पताल में भर्ती
नशे के कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 साल से फरार 60 से अधिक आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम
पत्नी की हत्या कर बिस्तर पेटी में जलाया शव, आरोपी पति को उम्रकैद; अदालत ने सुनाया फैसला