मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर की पेटी से निकले स्टाम्प से हड़कंप मच गया। इस स्टाम्प पेपर में मुकेश धीरूभाई अंबानी को जान से मारने की धमकी दी है। स्टाम्प में लिखा है- मेरा अगला टारगेट मुकेश धीरूभाई अंबानी मुंबई है। दान पेटियों से निकली रकम की गिनती के समय यह स्टाम्प पेपर निकला है। सूचना पर इंदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
मंदिर के पुजारियों का कहना है कि अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियों में आए दान की रकम की गिनती की जा रही थी। इसी दौरान यह स्टाम्प पेपर निकला। दान-पात्र में भगवान अचलनाथ के भक्तों की अर्जी के पत्र भी निकले हैं। एक भक्त ने लिखा है कि मुझे तीन हजार रुपयों की जरूरत है। मैं 3000 रुपए हार गया हूं, मेरी व्यवस्था कर दो। इसके अलावा घर परिवार की समस्या से जुड़े पत्र भी निकले हैं। वहीँ मंदिर की पेटी से निकले स्टाम्प से हड़कंप मच गया। इसमें देश के जाने माने बिजनेसमैन को धमकी दी है। ऐसे में मामला पुलिस के पास पहुंचा है।
मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर शख्सियतों में गिने जाते हैं। ऐसे में धमकी देने वाला पत्र मंदिर के दानपात्र में मिला तो हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पुलिस भी एक्शन में आ गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!