मध्य प्रदेश के इंदौर में एक नामी स्कूल में नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला लसुड़िया क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल में एक बच्ची के साथ स्कूल के टीचर गौरांग रावत ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। परेशान छात्रा ने पहले स्कूल की टीचर को इस बात की शिकायत की लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई जिसके बाद परिजनों के साथ बच्ची लसुड़िया थाने पहुंची और पूरी घटना बयां की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!