सागर जिले के रहली नगर में बनी कल्पधाम गोल्डन सिटी आवासीय कॉलोनी के पार्क में खेल रहे 17 वर्षीय किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वो परिवार के अन्य बच्चों के साथ पार्क में खेलने गया था। साथ में खेल रहे बच्चों को भी नहीं पता कि करंट कैसे लगा।
जानकारी के अनुसार ओज पिता राहुल जैन 15 वर्ष बीती शाम परिवार के अन्य बच्चों के साथ खेलने आवासीय कॉलोनी के पार्क में गया था। वहां वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने परिवार में सूचना दी और परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!