उज्जैन; भारतीय क्रिकेटर टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा आज बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। साथ ही नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान क्रिकेटर के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और कुछ विधायक भी मौजूद रहे।
महाकाल को धन्यावाद कहने और आशीर्वाद लेने पहुंचे
इधर, दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए तिलक वर्मा ने बताया कि वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने भगवान महाकाल से टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की थी. अब जब भारत टी20 विश्व कप जीत चुकी है, तो वे महाकाल को धन्यावाद कहने और आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के तौर पर मेहनत करना उनके हाथ में है, बाकी सब भगवान महाकाल की कृपा से ही संभव होता है। इस दौरान तिलक ने देश तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए भी प्रार्थना की।
मंदिर समिति ने क्रिकेटर तिलक वर्मा का किया स्वागत
दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से क्रिकेटर तिलक वर्मा का स्वागत एवं सत्कार किया गया। मंदिर परिसर में समिति के प्रतिनिधियों ने उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद रुद्राक्ष माला और सम्मान स्वरूप भेंट प्रदान की। इस दौरान मंदिर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

More Stories
उज्जैन में पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार!
उज्जैन में सिंहस्थ कार्य के दौरान हादसा, करंट से मजदूर की मौत!
केरल के 13 साल पुराने हत्या-लूट केस की दो महिलाएं उज्जैन में गिरफ्तार..