मध्य प्रदेश के धार में फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर लूट करने वाले शातिरों को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। सभी सातों आरोपियों ने कुछ दिन पहले ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर से करीब 50 तोला सोना, 4 लाख रुपए नकद और तीन मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी।
मामला 13 मार्च का
बता दें कि मामला 13 मार्च का है। जहां धार जिले की बाग तहसील में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार राजकुमार मालवीय के घर में घुसे और रेड का डर दिखाकर सामान लेकर भाग निकले। इधर, घटना के करीब 72 घंटे के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए के सोने के आभूषण, तलवार पुलिस वर्दी और पुलिस का मोनो जब्त कर लिया है।
इतना ही नहीं आरोपियों के पास से करणी सेना, महामंडलेश्वर लगी नेमप्लेट ओर अलग अलग नंबर प्लेट प्राप्त हुए है। जिनका इस्तेमाल कर आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर की लूट
बता दें कि धार जिले के बाग में फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने ठेकेदार के घर में रेड का डर दिखाकर करीब 82 लाख रुपये कीमत का सोना और नगदी लूट ली और महज 15 मिनट में वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए। भागने के लिए आरोपियों ने स्कॉर्पियो कार का सहारा लिया था।

More Stories
बरगी हादसे के बाद पीड़ितों से मिलते वक्त भावुक हुए CM मोहन यादव
खुशियां बनी मातम, शादी समारोह में हुआ विवाद, भीड़ के बीच मासूम की चली गई जान!
बरगी डैम हादसा: सीने से बच्चे को चिपकाए मां ने तोड़ा दम, ममता की आखिरी तस्वीर ने रुलाया देश!