ग्वालियर में सोमवार शाम को एक 55 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया। हत्याकांड के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल माधवगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। वहीं सारी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक माधवगंज थाना क्षेत्र के गुड़ा इलाके में शाम 5 बजे के करीब अनीता गुप्ता बेटे के साथ डॉक्टर से चेकअप कराकर लौट रही थीं। दो आरोपी बाइक पर आए और महिला के बेटे से सोने की चेन छीनने की कोशिश करते हुए फायरिंग कर दी। गोली मारकर दोनों बदमाश भाग निकले। महिला को अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया।
हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश वजह बताई जा रही है क्योंकि गोली लगने से महिला की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए रवाना कर विवेचना शुरू कर दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की हरकत कैद हुई है और उनको पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!