इंदौर में पेटीएम के एक कर्मचारी ने महिला व्यापारी से धोखाधड़ी करके उसके 60 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने उसे अपनी दुकान पर लगी पेटीएम मशीन हटाने के लिए बुलाया था। लेकिन कर्मचारी ने 60 हजार का चूना लगा दिया।
मोहिनी नाम की महिला ने एक माह पहले पेटीएम मशीन लगवाई थी। जिसमें यह बताया गया था कि उसे किसी तरह का चार्ज नहीं लगेगा। इसके बाद दो बार चार्ज कट गया। मोहिनी ने कंपनी में पेटीएम हटाने के लिए रिक्वेस्ट की। इस पर करण मंडलोई वहां पहुंचा। उसने पीड़िता का नंबर लिया। इसके बाद तीन बार में करीब 20 हजार के लगभग रुपए के अकाउंट से तीन ट्रांजेक्शन हो गए। पीड़िता ने इस मामले में करण से बात की तो उसने बताया कि उनकी तरफ से किसी तरह का पेमेंट नहीं काटा गया है।
बाद में महिला ने पुलिस को शिकायत की। जिसमें पता चला कि गेमिंग अकाउंट में पेमेंट गया है। इस पर जांच के बाद करण को पकड़ा गया। उसने ऑनलाइन रुपए ट्रांसफर करने की बात कबूल ली। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि मोहिनी मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने करण मंडलोई पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!