मध्यप्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की श्रावण सोमवार की सवारी वैसे तो नगर भर में धूमधाम से निकली। लेकिन इस पालकी को उठाने वाले एक कहार की अचानक मंदिर परिसर में ही तबीयत बिगड़ गई। कहार की तबीयत बिगड़ने पर तुरंत प्रशासन की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
बताया जाता है कि नृसिंह घाट कॉलोनी निवासी दीपक पिता राजू कहार उम्र 26 वर्ष बाबा महाकाल की पालकी उठाने के लिए सवारी में पहुंचा था। लेकिन सवारी जब सभा मंडप से सिद्धिविनायक गणेश मंदिर के लिए निकली तो अचानक दीपक की तबीयत बिगड़ गई। सवारी में लगी एंबुलेंस के द्वारा दीपक को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि दीपक को पैरालिसिस अटैक आया है।

More Stories
उज्जैन में पंचायत सचिव 30 हजार रुपए लेते गिरफ्तार!
T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद महाकाल के दरबार में पहुंचा टीम इंडिया का स्टार!
उज्जैन में सिंहस्थ कार्य के दौरान हादसा, करंट से मजदूर की मौत!