सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें मध्य प्रदेश से 24 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं, जबकि भोपाल से मौजूदा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जगह आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।
महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने वाली सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह पार्टी ने दूरी बना ली है। 2019 के लोकसभा चुनाव के आखिरी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रज्ञा के बयान पर कहा था कि गांधी जी पर बोलने वालों को मैं कभी माफ नहीं करूंगा। इसके बाद से ही साध्वी प्रज्ञा पार्टी के अंदर हासिए पर चल रही थीं। अब भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटकर पूर्व महापौर आलोक शर्मा को टिकट दिया है।
वहीं, गुना-शिवपुरी सांसद केपी यादव का टिकट काटकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सागर से राजबहादुर सिंह का टिकट काट कर लता वानखेड़े, रतलाम से जीएस डामोर की जगह अनिता नागर सिंह चौहान, विदिशा में रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और ग्वालियर से विवेक शेजवलकर की जगह प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे भारत सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है।

More Stories
MP में ‘मंत्री विजय शाह’ ने कार्यकर्ता से पहनवाए जूते, वीडियो हुआ वायरल!
MP में कांग्रेस ने SIR की मॉनिटरिंग के लिए किया समिति का गठन, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा बने अध्यक्ष!
‘अब नहीं लड़ूंगा कोई चुनाव’…बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व मंत्री का बड़ा ऐलान!