कांग्रेस आज देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। विपक्षी पार्टी ने आज के दिन को भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘काला दिवस’ घोषित किया है। पार्टी ने कहा है कि इस दिन राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। कांग्रेस का यह फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आया है।
कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से व्यापक प्रदर्शन की अपील की
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी संदेश में 8 अक्तूबर को राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने को कहा गया है। पार्टी ने इसे बेहद जरूरी बताते हुए सभी संबंधित इकाइयों से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है। उधर, बंगलूरू में आज कॉकरोच जनता पार्टी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और सीईसी ज्ञानेश कुमार को लेकर प्रदर्शन करेगी। इसमें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होंगे। ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की है। वहीं, अभिनेता और कार्यकर्ता प्रकाश राज ने कहा कि आठ अक्तूबर को एक पीपल्स ट्रिब्यूनल आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कर्नाटक से एसआईआर के पीड़ित शामिल होंगे।

More Stories
25 साल का सफर: गुजरात से दिल्ली तक मोदी की राजनीति
बालाघाट में बच्चों की मौत पर राहुल गांधी का दौरा!
बागेश्वर बाबा विवाद के बीच शुभेंदु अधिकारी का बयान- साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल जाना होगा