भारत के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप सोनी ने मेघवाल का स्वागत और सम्मान किया। दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय उपस्थित थे।
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने मीडिया से कहा कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो। जिस प्रकार योग, स्पेस, आयुर्वेद में अब तक भारत का नाम गौरवाविंत हुआ है, ऐसे ही भारत का नाम बढ़ता रहे बाबा महाकाल से ऐसी मंगल कामना की है।

More Stories
उज्जैन में गणेश चतुर्थी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, सिद्धिविनायक को चढ़ा 5.51 लाख मोदकों का भोग
खाचरोद में ऑनलाइन ट्यूटर की नौकरी का झांसा, 28 वर्षीय युवती से ₹42 हजार की ठगी
उज्जैन में स्वाइन फ्लू से 75 वर्षीय महिला की मौत, एक माह में 14 मामले सामने आए