उज्जैन में महाकाल मंदिर में मिलने वाले प्रसाद का पैकेट पर ‘ओम’ और ‘मंदिर के शिखर’ की तस्वीर अब नहीं होगी. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के बाद मंदिर समिति ने प्रसाद के पैकेट में बदलाव का फैसला किया है. यानी अगली बार जब आप जब महाकाल के दर्शन के लिए जाएंगे, तो महाकाल के प्रसाद के पैकेट पर ओम और शिखर की नदारद मिलेगी.
प्रसाद के पैकेट पर छपे ऊं और मंदिर के शिखर को लेकर जताया गया था एतराज
गौरतलब है श्री महाकालेश्वर मंदिर की लड्डू प्रसादी के पैकेट पर छपे ॐ और मंदिर के शिखर को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. इस विवाद पर मंदिर प्रबंधन समिति ने कदम उठाते हुए कहा है कि लड्डू प्रसादम् के पैकेट की डिजाइन बदली जाएगी. इसके बदले नए डिजाइन के पैकेट तैयार किए जाएंगे.
संत समाज ने प्रसाद के पैकेट पर ऊँ और मंदिर का शिखर छापने के खिलाफ अपील की थी
उल्लेखनीय है गत 19 अप्रैल 2024 को महंत सुखदेवानंद ब्रह्मचारी गुरु, महंत योगानंद, ब्रह्मचारी शंभु पंच अग्नि अखाड़ा इंदौर और पंडित शरद कुमार मिश्र, स्वामी राधाकान्ताचार्य जी महाराज और दुर्गाशक्ति पीठ ने इंदौर हाई कोर्ट में दायर याचिका एक स्वर से महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी के पैकेट पर महाकाल मंदिर, ओंकारेश्वर और ऊँ छापने को गलत बताया और उसे पैकेट से हटवाने की अपील की थी.

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!