मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के पिता का निधन हो गया है। उनकी उम्र लगभग 100 साल की थी। पिता के निधन की खबर मिलते ही सीएम मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गये। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के 95 वर्षीय पूज्य पिताजी पूनम चंद जी यादव निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें।
मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीएम के पिता का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उज्जैन में किया जाएगा। सीएम मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में दिल्ली से लौटन के बाद मोहन यादव अपने पिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सीएम के पिता के निधन पर बीजेपी के सभी सीनियर नेताओं ने शोक प्रकट किया।

More Stories
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- आस्था और विकास में बने संतुलन
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप