इंदौर की यह खबर सबको खासकर मासूम बच्चों के माता-पिताओं को अलर्ट करने वाली है, जहां खेलते-खेलते डेढ़ साल के मासूम की जान चली गई। इंदौर के लसूडिया में लिफ्ट के डक्ट में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। वह बड़े भाई के साथ खेलते हुए लिफ्ट के डक्ट में जा गिरा। वहां पानी भरा था। इसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त मां खाना बना रही थी और पिता एटीएम से पैसे निकालने गए थे। पिता जब घर लौटे तब काफी देर तक बेटा नहीं दिखा। इसके बाद उन्होंने सभी जगह ढूंढना शुरू किया। हादसा मंगलवार शाम का है।
पिता विशाल ने पुलिस को बताया कि पत्नी शाम करीब साढ़े छह बजे 6 साल के बेटे शिवा और रियांश को छोड़कर खाना बनाने लगी। और वह एटीएम पर रुपए निकालने चले गए। इस दौरान दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। एटीएम से पैसे निकालकर विशाल घर लौटे। काफी देर तक रियांश नहीं दिखा तो उन्होंने बड़े बेटे शिवा से पूछा।
शिवा ने बताया कि हम दोनों साथ-साथ खेल रहे थे। लेकिन रियांश वहां से कुछ दूर चला गया। इसके बाद पिता और मां ने पड़ोसियों के साथ बेटे को ढूंढना शुरू किया। कुछ देर बाद वह लिफ्ट के डक्ट में पड़ा मिला। वहां पानी भरा था। पिता विशाल ने उसे निकाला और बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
नाबालिग की हत्या के आरोपी का जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन, बोलेरो के बोनट पर बैठकर निकाली रैली
मध्य प्रदेश में दर्दनाक रेल हादसा: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट की मौत
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी