छतीसगढ़ के सूरजपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के गेतरा नाला के पास छुई खदान ढहने से मिट्टी में 3 महिलाएं दब गई। जहां एक महिला की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हैं। दरअसल आज सुबह लगभग 9 महिलाएं घर लिपने के लिए उपयोग की जाने मिट्टी लेने छुई खदान गए हुऐ थे। जहां अचानक छुई खदान धंस गई जिससे 3 महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई।
जिले के मिट्टी खादानों से अधिकतर ग्रामीण लोग अवैध तरीके से मिट्टी का खनन करते हैं। इस बीच गेतरा में 9 महिलाएं घर की लिपाई करने के लिए नाले पर बने अवैध खादान से मिट्टी की खुदाई करने गईं थी। इस दौरान खादान धंसने से तीन महिलाएं दब गईं, जिन्हें अन्य महिलाओं ने किसी तरह बाहर खींच कर निकाला। इनमें एक महिला की मौत हो गई। फिलहाल दो अन्य महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

More Stories
मुंबई: जोगेश्वरी वेस्ट में JMS बिजनेस सेंटर में लगी भीषण आग, राहत और बचाव कार्य जारी!
असम में रेलवे ट्रैक पर देर रात धमाके से हड़कंप, कई ट्रेनें रद्द और रूट डायवर्ट!
कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, लोगों ने बालकनी से लगाई छलांग, 14 लोगों की मौत!