दमोह में पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते एक बुजुर्ग की जान बच गई। दरअसल, बांदकपुर स्टेशन के आगे एक व्यक्ति कुछ अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटने जा रहा था। इसकी सूचना प्रधान आरक्षक भगवान दास दहिया, गर्जन सिंह डायल 100 एवं सैनिक गया प्रसाद को मिली।
सभी पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए अपनी गाड़ियों से रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और उसकी जान बचाने में कामयाब रहे। अगर थोडी सी भी देर हो जाती तो व्यक्ति की जान चली जाती। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं बुजुर्ग आत्महत्या क्यों करना चाहता था पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More Stories
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!