पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी नेता और विधायक सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या हुई है. इस हमले में उनकी मौत हो गई. सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को चुनाव हराया था. बंगाल के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में भी उनका नाम सबसे आगे चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, हमले के वक्त सुवेंदु के PS चंद्रनाथ रथ गाड़ी में सवार थे. यह हमला मध्यग्राम इलाके में हुई. हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की थी. हमले के वक्त सुवेंदु अधिकारी गाड़ी में मौजूद नहीं थे. हमले के पास चंद्रनाथ को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
सुवेंदु के पीएम चंद्रनाथ मध्यग्राम इलाके में एक बिरयानी की दुकान पर रुके थे. इस दौरान उनकी गाड़ी का बाइक सवार पीछा कर रहे थे. जब गाड़ी रुकी तो बाइक सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में मौके पर ही चंद्रनाथ की मौत हो गई. उन्हें सुवेंदु का राइट हैंड माना जाता था. चंद्रनाथ के सिर और गर्दन में गोली लगी थी.
इस हमले के दौरान सुवेंदु के स्टाफ के एक अन्य साथी बुद्धदेव भी मौजूद थे. हमले में उन्हें भी गोली लगी है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. बुद्धदेव सुवेंदु के सुरक्षा अधिकारी यानी पीएस थे.

More Stories
रोटरी क्लब ऑफ़ बरेली ने गरीब व जरूरतमंदों को बांटे कंबल!
मुंबई: जोगेश्वरी वेस्ट में JMS बिजनेस सेंटर में लगी भीषण आग, राहत और बचाव कार्य जारी!
असम में रेलवे ट्रैक पर देर रात धमाके से हड़कंप, कई ट्रेनें रद्द और रूट डायवर्ट!