मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार दोपहर महिला का शव तीन टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना चाचौड़ा बीनागंज के खातोली गांव की है। यहां बंद पड़ी राशन दुकान के कैम्पस में सोमवार दोपहर को महिला शव तीन अलग-अलग बोरियों में मिला था। दो बोरियां प्लास्टिक और एक जूट की हैं।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने कटर से शरीर के टुकड़े किए हैं। मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा। ग्वालियर से एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करेगी।
एसडीओपी दिव्या राजावत ने बताया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। समीपी पुलिस थानों और सोशल मीडिया में मृतिका की फोटो सर्कुलेट की गई है। टैटू में समझ नहीं आ रहा क्या लिखा है? आर्टिस्ट को फोटो भेजकर तस्दीक कराया जाएगा।
पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कुछ घंटे पहले की गई है। इसके बाद उसे सरकारी राशन दुकान में लाकर फेंका गया है। यह दुकान एक साल से बंद है। आवंटन समय पूरा हो चुका है, लेकिन आवेदन में खामियों के चलते रिन्यू नहीं हो पाया। केरोसिन टैंक के पीछे पड़ी बोरियों में मक्खियां भिनभिना रही थीं। आशंका होने पर खोलकर देखा तो महिला के शव भरे थे।
सोमवार शाम गुना से डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन स्निफर डॉग कुछ दूर तक सूंघते हुए सर्च किया फिर आगे नहीं जा पाया। लिहाजा, पुलिसकर्मी भी उसे लेकर वापस लौट आए। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके लिए कुंभराज से महिला डॉक्टर बुलाया गया है।
वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दशहत का माहौल है। पुलिस इस दरिंदगी भरी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश कर रही है. मामले की जानकारी देते हुए बीनागंज पुलिस ने बताया कि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है. इलाके में लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है, जिससे यह पता चल सके कि बोरे को यहां कौन फेंक गया है।

More Stories
MP: दहेज की मांग न पूरी होने पर पति की शर्मनाक हरकत, पत्नी के निजी फोटो-वीडियो किए वायरल!
पेट्रोल और बाइक को लेकर विवाद: बेटे ने पिता की हत्या की, मामूली झगड़ा बना खूनी कांड!
11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी ने गला रेतकर शव नीले ड्रम में छिपाया!