भोपाल। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की सहमति से प्रदेश के 24 जिलों के लिए नई महिला जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है।
जारी सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में महिला नेताओं को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नई जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ कांग्रेस के विचार, सेवा और संघर्ष की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन को नई ऊर्जा देंगी तथा समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से महिला कांग्रेस का संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा मिलेगी।

More Stories
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- आस्था और विकास में बने संतुलन
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप