छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां गृह निर्माण मंडल के मुख्यालय में अकाउंटेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। रायपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में एफआईकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान नरेश साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेश साहू गृह निर्माण मंडल के मुख्यालय में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत थे। फिलहाल उन्होंने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। न ही पुलिस को कोई सुसाइड नोट मिला है। चौथी मंजिल से कूदने की घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जो अब जमकर वायरल हो रही है।

More Stories
कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती:गृह मंत्री शाह घायलों से मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, अष्टमी पर शराबबंदी से लेकर DJ पर रोक तक
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप