बरेली। शहर के रोटरी क्लब बरेली ने सामाजिक सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘कंबल वितरण कार्यक्रम’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कड़ाके की शीत लहर के दौरान जरूरतमंदों को ठंड से बचाना था। बता दें इस समय ठंड का कहर दिन व दिन बढ़ रहा है इसी के मद्देनजर क्लब ने कुल 251 कंबल जरूरतमंदों को प्रदान किए।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘कंबल वितरण करते हुए क्लब अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस सर्दी में हर जरूरतमंद को राहत पहुँचाना है। रोटरी क्लब बरेली के अध्यक्ष ने कहा ‘हमारा क्लब हमेशा समाज में राहत एवं सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आज का कंबल वितरण कार्यक्रम इसी भावना का हिस्सा है। कार्यक्रम इन स्टूडियो शोरूम, शील चौराहा बरेली पे आयोजित किया गया, जहाँ सभी जरूरतमंदों ने कंबल पाकर खुशी जताई और क्लब का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, सचिव शेखर यादव, विनय कृष्ण, पूर्व अध्यक्ष नरेश मलिक, पूर्व अध्यक्ष प्रधीर गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आनन्द प्रकाश गोयल, पूर्व अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, विमल अवल, पूर्व अध्यक्ष डीपी सिंह, डाॅ. जितेन्द्र मौर्य, राहुल जायसवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, विनय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

More Stories
कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती:गृह मंत्री शाह घायलों से मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, अष्टमी पर शराबबंदी से लेकर DJ पर रोक तक
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप