महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के JMS बिजनेस सेंटर में आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जोगेश्वरी वेस्ट में बनी इस बहुमंजिला इमारत में आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लग गए। बताया जा रहा है कि आग इमारत की ऊपर वाले फ्लोर पर लगी है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) की मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB) के मुताबिक, इस घटना को लेवल-II कॉल घोषित किया गया है। फायर टेंडर मौके पर भेज दिए गए हैं और आग बुझाने का काम चल रहा है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर कई लोग फंसे हुए हैं। बचाव का काम अभी जारी है।

More Stories
दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, अष्टमी पर शराबबंदी से लेकर DJ पर रोक तक
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप
सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज