उज्जैन: ‘मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं, दिल तो महाकाल का है, हम तो किरायेदार हैं…’ महाकाल के एक भक्त ने दीपावली के दिन तड़के ये स्टेट्स लगाया और चंद मिनट बाद महाकाल की दहलीज पर ही प्राण त्याग दिये! दरअसल सौरभ सोनी भस्मआरती के लिए महाकाल मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई।
उज्जैन में महाकाल के दरबार में सोमवार अल सुबह बाबा के एक भक्त ने प्राण त्याग दिए। उन्हें सीवियर हार्ट अटैक आया और वे अचेत होकर महाकाल मंदिर की दहलीज के निकट परिसर में ही गिर पड़े। जानकारी अनुसार उज्जैन के ही रहने वाले सौरभ राज सोनी हर सोमवार को नियम से महाकाल की भस्मआरती में शामिल होते थे। दीपावली के दिन तड़के भी वे भस्म आरती के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया।
अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक प्राण निकल गए
जानकारी अनुसार जैसे ही सौरभ राज सोनी उम्र 47 साल को हार्ट अटैक आया और वे मंदिर परिसर में गिरे तो आसपास मौजूद उनके मित्रों व परिचितों ने तत्काल उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
मिट्टी का शरीर है, सांसे सारी उधार…आखिरी स्टेट्स
सौरभ सोनी के जान-पहचान वाले और मित्रों ने बताया कि यदि उनका आखिरी व्हाट्सएप स्टेट्स देखें तो ऐसा लगता है कि उन्हें दुनिया से जाने का आभास हो गया था। उन्होंने मृत्यु से कुछ समय पहले ही अपडेट किया था, जिसमें लिखा था कि, ‘मिट्टी का शरीर है, सांसें सारी उधार हैं, दिल तो महाकाल का है, हम तो किरायेदार हैं…’ ये सौरभ का आखिरी स्टेट्स साबित हुआ।

More Stories
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पारस जैन का निधन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि!
सावन के प्रथम सोमवार पर शिवमय हुआ मध्यप्रदेश, बाबा महाकाल की भव्य सवारी में उमड़ा आस्था का सैलाब!
महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म सहित गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी!