मध्य प्रदेश के रीवा शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीआइजी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी राजीव वर्मा पर अपनी पत्नी सावित्री के साथ बर्बर मारपीट करने का आरोप है। आरोपी ने पत्नी को दो दिनों तक घर में बंद रखा और डंडों से पीटा, जिससे महिला के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
पीड़िता ने जब मौका पाया, तो अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद बिछिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी और बंधक बनाकर रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, यह पुलिसकर्मी की दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक के बाद भी आरोपी लगातार दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता रहा। पहले पन्ना न्यायालय में शिकायत दर्ज कराने के बाद समझौता हुआ था, लेकिन प्रताड़ना अब भी जारी रही।
बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि दहेज प्रताड़ना और मारपीट की गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं