मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के अंतर्गत आने वाले खजुराहो के लाल ने चीन में कमाल करकते दिखा दिया है। चीन के चोंगकिंग शहर में चल रही एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में खजुराहो के रहने वाले गौरव सार्थ मिश्रा ने कांस्य पदक जीतकर खजुराहो या मध्य़ प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का मान बढ़ाया है।
सार्थ मिश्रा भारतीय अंडर-19 टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य है। जिन्होंने एक कठिन टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। सार्थ मिश्रा, अंकुर भट्टाचार्य, जश मोदी और बोधिसत्व चौधरी वाली भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और लचीलेपन का प्रदर्शन किया।
सार्थ मिश्रा मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के पर्यटन नगरी खजुराहो के समीप राजनगर में रहते हैं। भारत में तीसरे स्थान पर मौजूद सार्थ ने कई मौकों पर अपनी काबिलियत सिद्ध की है। ये लगातार दूसरा साल है जब उन्होंने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पदक जीता है। साल 2023 में दोहा, कतर में आयोजित अंडर 19 लड़कों की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं