इंदौर। शुक्रवार सुबह कलेक्टर कार्यालय में अधिकारी तय समय पर पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण में में समय पर नहीं पहुंचने वाले 330 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए और कलेक्टर द्वारा इन कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
जांच में अधिकारियों ने पाया कि सुबह 10.10 बजे तक कई कर्मचारी कार्यालय में नहीं पहुंचे और न ही उनके अपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे। कलेक्टर ने ने सभी शासकीय सेवकों को हिदायत दी है कि वे अपने कार्यालय में निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपस्थित रहें।

More Stories
जबलपुर IIITDM के हॉस्टल में छात्रा ने की आत्महत्या, तेलंगाना की रहने वाली थी 20 वर्षीय वैष्णवी
भोपाल में RTI एक्टिविस्ट अजय पाटीदार पर जानलेवा हमला!
धीरेंद्र शास्त्री का भगवान कृष्ण पर बयान वायरल, राम और कृष्ण की तुलना कर बोले- हमारे वाले भगवान सीधे खड़े होते हैं