मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में शनिवार की सुबह एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में स्कूल वैन जलकर राख हो गई, स्कूल वैन में आग को लगता देख चालक मौके से भाग गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को स्कूल वैन से बाहर निकला गया।
घटना भितरवार थाना क्षेत्र के गोहिंदा गांव की है। यहां पर एक प्राइवेट स्कूल की मारुति वैन बच्चों को लेने के लिए गई थी और फिर उसमें अचानक आग लग गई जैसे ही गाड़ी में आग लगी गाड़ी को चला रहा विवेक पुजारी मौके से भाग गया भीषण आग में बच्चों को जैसे तैसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला।
ग्रामीणों ने समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया, इसके बाद वैन पूरी तरह से जलकर राख हो गई ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया जा सका, बताया जा रहा है कि स्कूल वैन घरेलू गैस सिलेंडर से चलाई जा रही थी भितरवार थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है, स्कूल वैन का ड्राइवर फरार है। वैन के अंदर रखे बच्चों के किताब और बैग जलकर राख हो गए हैं।

More Stories
इंदौर के रिहैब सेंटर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान!
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: ‘समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश’ के संकल्प के साथ विकास की नई राह पर एमपी
महू में इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को गोली मारने वाले पूर्व आर्मी जवान को उम्रकैद!