उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पहाड़ी पर सेल्फी ले रही एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के जलालपुर मुस्त, जे-26 दुर्गा कालोनी की रहने वाली सोनल पायल पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्र में गुरूवार को अपने पति के साथ एक पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी।
इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठी और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बदहवास हालत में उसका पति भी उसे बचाने खाई में उतर गया और भटक गया। प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक महिपाल सिंह की अगुवाई में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
टीम ने शव तथा मृतका के पति को खाई से बाहर निकाला। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि मृतका के पति को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी।

More Stories
उत्तराखंड के टिहरी में भीषण हादसा; खाई में वाहन गिरने से 8 लोगों की मौत, CM ने जताया दुख!
पुलिस की वर्दी पहनकर महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल!
लापरवाही बनी जानलेवा! सीतापुर में ट्रेन पकड़ने के चक्कर में मां की मौत, मासूम घायल