मध्य प्रदेश के देवास जिले में इंदौर बैतूल हाइवे पर तेज रफ्तार डंफर ने कन्नौद के नानसा के पास दो लोगों टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद डंफर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। दुर्घटना से अक्रोसित ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल भिजवाया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद लोग सड़क से हटे और फिर वाहनों का आवागम शुरू हो सका।

More Stories
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!