नागपुर। हिंगना क्षेत्र के ईसासनी ग्राम पंचायत अंतर्गत वागधरा क्षेत्र के लोगों के लिए 8 अगस्त से सिटी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह सेवा बर्डी से रायसोनी एमबीए कॉलेज, माधव नगरी वागधरा तक शुरू की गई है। सिटी बस सेवा शुरू कराने में मीना बाई मेश्राम के अथक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बस सेवा शुरू होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। इस अवसर पर मीना बाई मेश्राम, दिनेश बांग, जी. लीलाधर दाभे सहित माधव नगरी के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष मौजूद रहे।
इसी तरह गायत्री पार्क-2 से प्रदीप नकाते, श्रीकांत जेना, विवेक मानकर, मुकेश नंदनवार, धनेश्वर गौतम, पंकज गौवारदीप सहित गायत्री पार्क-2 सोसाइटी और ओम नगर के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लोगों के अनुरोध पर बढ़ाया गया बस का मार्ग
शुरुआत में सिटी बस सेवा को केवल रायसोनी एमबीए कॉलेज तक संचालित किया जा रहा था। आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने बस को आगे तक लाने का अनुरोध किया। लोगों की सुविधा को देखते हुए अब बस को रॉयल गायत्री पार्क-2 के मुख्य गेट तक लाने पर सहमति बन गई है।
इस निर्णय से माधव नगरी, गायत्री पार्क-2 और ओम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ
सिटी बस के गायत्री पार्क-2 के मुख्य गेट तक पहुंचने से स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। निर्धारित टाइमिंग के अनुसार बस सेवा उपलब्ध होने से लोगों को सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प मिल सकेगा।
क्षेत्रवासियों ने सिटी बस सेवा शुरू होने और उसके मार्ग को गायत्री पार्क-2 के मुख्य गेट तक बढ़ाए जाने पर खुशी जताई है।

More Stories
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत; कई लोगों के दबे होने की आशंका, 14 का रेस्क्यू!
पश्चिम बंगाल: TMC नेता की करीबी जिला परिषद सदस्य के घर से 3 किलो सोना बरामद, पुलिस जांच तेज!
बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या, मारी गईं चार गोलियां