छतरपुर में चलती ट्रेन से युवक को धक्का देकर हत्या का प्रयास का मामला सामने आया है। जहां ट्रेन से गिरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका ट्रामा वार्ड में ईलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के देवरा भापतपुरा का रहने वाला 22 वर्षीय युवक महेन्द्र कोंदर पिता बाबूलाल बीती शाम खजुराहो से कुरूक्षेत्र चलने वाली ट्रेन से मथुरा जा रहा था और ट्रेन की जनरल बोगी में उसका सीट और बैठने को लेकर 2 लोगों से विवाद हो गया। ट्रेन जब छतरपुर के करीब पहुंची और युवक टॉयलेट के लिए टॉयलेट के पास पहुंचा तो गेट के पास खड़े लोगों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

More Stories
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!