मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में दो बाईकों में जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना आजाद नगर क्षेत्र के ग्राम बड़ीपोल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे और घर पर वापस लौट रहे थे तभी ग्राम बड़ी पोल पर सामने से आ रही बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में 3 साल के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। एक महिला और युवक घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना बुधवार की शाम 7:30 बजे की है।

More Stories
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!