इंदौर. बेटमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटाबिल्लोद हाइवे पर चंदन नगर ब्रिज के पास सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग गुना जिले के रहने वाले हैं. सभी अलीराजपुर के बोरी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. वापस लौटते हुए बुधवार देर रात को घाटाबिल्लोद पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. हादसे में एक महिला सहित 8 लोगों को मौत हो गई. मृतकों के शव को बेटमा अस्पताल लाया गया. एएसपी इंदौर रुपेश द्विवेदी ने बताया कि 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक शख्स घायल हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार रात करीब 10.30 बजे के करीब हुआ. हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. एंबुलेंस से शवों को को बेटमा अस्पताल लाया गया.

More Stories
स्कूल में नाबालिग छात्रों को दिखाई ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली फिल्म, प्राचार्य को नोटिस!
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में शॉर्ट सर्किट, धुएं से मची अफरा-तफरी
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!