मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भांडेर रोड़ के पास पुलिस जवानों से भरी बस पलट गई। आपको बता दें कि इस घटना में 20 से ज्यादा पुलिस जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में 40 पुलिसकर्मी सवार थे और यह सभी मुख्यमंत्री मोहन यादव के भांडेर में आयोजित चुनावी कार्यक्रम में ड्यूटी के बाद लौट रहे थे। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में पुलिस कर्मियों से भरी बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों के उपचार की जानकारी ली।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!