गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद शहर के पास अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। इस दौरान कार सवार 10 लोगों की मौत हो गई।
नडियाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किरीट चौधरी ने बताया कि कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान कार एक्सप्रेसवे पर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को एम्बुलेंस में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।
नडियाद विधायक पंकज देसाई ने बताया कि ट्रक अचानक एक्सप्रेसवे के बाएं लेन पर गया। शायद कुछ तकनीकी खराबी के कारण ट्रक चालक ने ऐसा किया होगा। इस वजह से ही कार चालक को ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला।

More Stories
कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती:गृह मंत्री शाह घायलों से मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, अष्टमी पर शराबबंदी से लेकर DJ पर रोक तक
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप