उज्जैन : बुधवार को चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शहर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर 12 बजे श्रीराम मंदिरों में शंख, घंटे की मंगल ध्वनि के बीच भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही मंदिरों में अनुष्ठान का दौर शुरू हो गया था। भगवान श्रीराम का पंचामृत अभिषेक पूजन के पश्चात भगवान की प्रतिमा का श्रृंगार किया गया और उसके बाद प्रसादी वितरण हुआ।
रामनवमी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में श्री राम जन्मोत्सव पर्व मनाया गया। मंदिर के पुजारी लोकेंद्र व्यास ने बताया कि सुबह भगवान का पूजन-अभिषेक के बाद आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान के जन्मोत्सव पर दोपहर में भगवान की आरती की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इसी तरह फ्रीगंज स्थित श्री प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में श्री राम दरबार मंदिर पर श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

More Stories
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका
दिवाली से पहले उज्जैन पुलिस का तोहफा, 522 लोगों को लौटाए गुम मोबाइल; कीमत करीब 1 करोड़ रुपये
टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के विरोध में उज्जैन में कांग्रेस का प्रदर्शन, शराब माफिया के खिलाफ खोला मोर्चा