मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक पति ने पत्नी का हाथ काट दिया और हाथ काटकर अपने साथ ले गया है। जब महिला सो रही थी। तब पति ने कुल्हाड़ी से महिला पर हमला किया और उसका हाथ काट दिया। इसके बाद पति ने महिला के पैर पर हमला किया लेकिन महिला की नींद खुल गई और महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद उसके बच्चे उठ गए घटना बुधवार- गुरुवार देर रात 2 बजे की है। पुलिस अभी आरोपी की तलाश कर रही है।आपको बता दें कि बरखेड़ी गांव में रहने वाली मिथिलेश का पति उस पर शक करता था।
मिथिलेश और उसका पति खाना खाने के बाद सो गए थे। जिसके बाद पति उठा और कुल्हाड़ी उठाकर मिथिलेश पर हमला कर दिया मिथिलेश ने बताया कि उसके बच्चे कुछ दूरी पर सो रहे थे। जब मिथिलेश ने शोर मचाया तो बच्चे जाग गए और पति मिथिलेश का कटा हुआ हाथ लेकर मौके से भाग गया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। महिला पहले से एक हाथ से दिव्यांग है। महिला ने बताया है कि उसका पति उस पर शक करता था जब महिला अपने रिश्तेदारों से फोन पर बात करती थी तो उसका पति गुस्सा होता था और इसी शक के चलते उसके पति ने उस पर हमला किया है। देहात थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

More Stories
दतिया उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने दर्ज की निर्णायक जीत!
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला