देशभर में सोमवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। हर राज्य हर शहर में त्योहार का खुमार सुबह से देखने को मिल रहा था। जगह-जगह युवाओं और बच्चों की टोली संगीत की धुन पर थिरकती दिखाई दी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक और राजनेताओं से लेकर फिल्मी हस्तियों तक सभी रंगों से सराबोर नजर आए।
कॉलोनियों से लेकर सड़कों तक पर दिखी होली की उमंग
रंग,गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली सोमवार को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्या अमीर, क्या गरीब सभी एक ही रंग में नजर रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े,जवान सभी होली की मस्ती में थे।
सोमवार को पूरे देश में होली का त्योहार धूम धाम से मनाया गया। देश भर में होली की उमंग रविवार से ही दिखने लगा था। रविवार की शाम होलिका दहन के बाद से ही लोग होली के रंग में रंगने लगे थे। सुबह होते- होते लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों की मस्ती तो रविवार शाम से ही दिखने लगी थी। होली है होली है की गूंज हर गली, हर मुहल्ले में गूंजने लगी।
देश के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार को भी होली मनाई जाएगी। हालांकि, आज भी लगभग पूरे देश में ही रंगों का पर्व मनाया गया।

More Stories
दिल्ली से अमृतसर के लिए निकला विमान, घुस गया पाकिस्तान, इस्लामाबाद में मचा हड़कंप!
कल किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त, मध्यप्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: पीएम मोदी बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल!