कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सीधी में एक निजी होटल में प्रेस कांन्फ्रेस के जरिए लालचंद गुप्ता ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए और पार्टी छोड़ने की जानकारी दी।
प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कहा कि 5 साल उपाध्यक्ष रहने के बाद आज तक एक भी बैठक नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के पास जाने पर अपना परिचय बताना पड़ता था। आपको बता दें कि लालचंद गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 5 साल तक रहे हैं। पूर्व में वे भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बता दें कि टिकट वितरण से नाराज लालचंद गुप्ता ने कहा इशारों ही इशारों में कहा कि यहां सब कुछ एक ही परिवार को चाहिए। ऐसा उचित नहीं है। जब एक चुनाव हाल ही में हार गए तो ऐसे में उन्हें कैसे टिकट दिया गया। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी भी नेता का नाम नहीं लिया। हालांकि वह पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को लोकसभा टिकट मिलने के बाद नाराज चल रहे थे। उनकी यह नाराजगी आज खुलकर सामने आ गई।

More Stories
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- आस्था और विकास में बने संतुलन
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप