V India News

Web News Channel

कब है होली? जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त!

हिंदू धर्म में प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व माना जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है। होली को बुराई को अच्छाई की विजय के रूप में मनाते हैं। रंगों वाली होली के दिन हर कोई गिले-शिकवे को भूलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाईयां देते हैं। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार जानें कब है होलिका दहन, शुभ मुहूर्त और महत्व।

वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 24 मार्च को सुबह 9 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च को मनाई जाएगी। इसके साथ ही रंगों वाली होली 25 मार्च को खेली जाएगी।

वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 24 मार्च को रात 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू होकर 25 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर दहन समाप्त होगा। इस साल होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।