लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में दल बदल का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस को छिंदवाड़ा से एक और बड़ा झटका लगा है। जहां पूर्व विधायक गंभीर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है। गंभीर सिंह के साथ कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। कमलनाथ के गढ़ में भाजपा की यह एक बड़ी सेंधमारी समझी जा रही है।
वहीं दूसरी ओर मुरैना जिले के आधा दर्जन कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री एंदल सिंह ने सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में कई जिम्मेदारी निभाने वाले नेताओं ने आज भाजपा की सदस्यता ली है। हम भाजपा में आपका स्वागत करते हैं। भाजपा अपने आप में परिवार है, एक परिवार के द्वारा चलाये जाना वाला दल नहीं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा में भी भाजपा की जीत होगी।

More Stories
जनसुनवाई में गरमाया माहौल: कलेक्टर और बिजली अधिकारियों के बीच हुई तीखी बहस!
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात: पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर होगी शुरू!
तिरुमला में केश दान का नया कीर्तिमान, 27 दिनों में 12.43 लाख श्रद्धालुओं ने अर्पित किए बाल!