राजनांदगांव जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुसरा के ग्राम कातलवाही में सोसायटी प्रबंधक गोवर्धन वर्मा ने अपने ही घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोवर्धन वर्मा मुसरा से कुछ दूरी पर ग्राम पंचायत दौडकी की सेवा सहकारी समिति में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, गोवर्धन वर्मा लगभग दो सप्ताह से घर पर नहीं थे। 10 मार्च को ही वो अपने घर लौटे थे और देर रात को उन्होंने मौत को अपने गले लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात हैं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

More Stories
कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती:गृह मंत्री शाह घायलों से मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार
दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, अष्टमी पर शराबबंदी से लेकर DJ पर रोक तक
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप