इस्लाम धर्म में रमजान के महीने को सबसे पाक माना जाता है। यह महीना चांद को देखकर निर्धारित किया जाता है। रमजान का पाक महीना इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार नौवां महीना होता है। इसे माह ए रमजान भी कहा जाता है। मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे महीने रोजा रखते हैं और सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी नहीं खाते पीते हैं। रोजा के दौरान लोग सहरी करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं और शाम को इफ्तार साथ अपना उपवास तोड़ते हैं। साथ में महीने भर इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। रमजान के महीने में रोजा रखना, रात में तरावीह की नमाज पढ़ना और कुरान तिलावत करना शामिल है। यह महीना सभी मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसे मे चलिए जानते हैं इस साल रमजान के पाक महीने की शुरुआत कब से हो रही है और पहला रोजा कब रखा जाएगा…
भारत में रमजान का महीना 12 मार्च से शुरू होगा। रमजान का महीना कब से आरंभ होगा, यह चांद का दीदार होने के बाद तय किया जाता है। सऊदी अरब में रमजान का चांद 10 मार्च को दिख चुका है, इसलिए वहां 11 मार्च को पहला रोजा रखा गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रमजान की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सभी को रमजान की शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पवित्र महीना सभी के जीवन में खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।” रमजान का पवित्र महीना मंगलवार से शुरू हो रहा है क्योंकि सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में रमजान का चांद देखा गया।
बता दें दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में सोमवार शाम को इस्लाम के पवित्र महीने रमज़ान के चांद का दीदार हो गया और पहला रोज़ा मंगलवार को होगा। चांद दिखने के साथ ही देश की अलग-अलग मस्जिदों में रमज़ान के महीने की विशेष नमाज़ ‘तारावाही’ का भी आगाज़ हो गया है। चांदनी चौक स्थित फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली के अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, राजस्थान के जयपुर और अलवर, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बरेली, बिहार के पटना और कई अन्य शहरों में भी रमज़ान के महीने का चांद देखा गया है और पहला रोज़ा मंगलवार को होगा। इस बार रोज़ा करीब 13 घंटे का होगा।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद से संबंधित इमारत-ए-शरीया-हिंद ने भी एक बयान में इस्लामी कलेंडर के नौवें महीने रमज़ान का चांद दिखने की पुष्टि की। बयान के मुताबिक, रमज़ान के महीने की पहली तारीख मंगलवार 12 मार्च होगी।

More Stories
ऑटो डेबिट सिस्टम में बड़ा बदलाव, EMI कटने से पहले अब 24 घंटे पहले मिलेगा अलर्ट!
चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों का एलान आज!
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में खाई में गिरी बस… सात लोगों की मौत, कई घायल!