उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद अब मध्य प्रदेश में भी दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनी है। दोनों पार्टियों के बीच हुई डील के तहत मध्य प्रदेश की एक सीट सपा को दी गई है।
मध्यप्रदेश में 29 सीटों में से कांग्रेस 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकी खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी है। समाजवादी पार्टी खजुराहों में पहले ही अपना प्रत्याशी उतारेगी। जानकारी के अनुसार सपा ने कुछ महीने पहले से खजुराहो को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी।
बता दें वर्तमान में मध्यप्रदेश में 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर भाजपा के सांसद हैं जबकि एक मात्र छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के पास है जहां से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के बेटे नकुल नाथ सांसद हैं।

More Stories
रायसेन में दिखा शिवराज का अलग अंदाज, मंच से संचालक को रोका; बोले- जनता हमारे लिए भगवान है!
राज्यसभा चुनाव विवाद: दिग्विजय सिंह के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने उठाए कानूनी कार्रवाई के सवाल!
मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर कांग्रेस का चुनाव आयोग में विरोध, फैसले को बताया गैरकानूनी!