उज्जैन। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महाकाल मंदिर पहुंचने पर सहायक प्रशासक मुकेश सोनी ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद राज्यपाल गुरमीत सिंह ने महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का दौरा किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वैदिक मंत्रोच्चार और कलश दर्शन के साथ राज्यपाल का स्वागत किया गया।
संस्कृत विद्यार्थियों के लिए नए अवसर जरूरी
विश्वविद्यालय में अपने संबोधन के दौरान राज्यपाल ने संस्कृत विद्यार्थियों के विकास और उनके लिए नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि ज्ञान और विज्ञान की समृद्ध परंपरा का माध्यम है।
उन्होंने कहा कि संस्कृत के माध्यम से व्यक्ति अपनी आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हुए आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग भी प्राप्त कर सकता है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से संस्कृत के अध्ययन के प्रति लगन और निरंतरता बनाए रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संस्कृत विद्यार्थियों की तरक्की के लिए शिक्षा के साथ-साथ उनके लिए नए रास्ते और अवसर तैयार करना जरूरी है।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एसडीएम लक्ष्मीनारायण गर्ग गंभीर घायल, गर्दन में चोट और आंख के ऊपर फ्रैक्चर
उज्ज्वला योजना में कथित फर्जीवाड़े के नाम पर रिश्वत, 20 हजार लेते एडीएम कार्यालय का बाबू गिरफ्तार
28 दिन बाद भी FIR नहीं होने पर आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस ने मजदूर चौराहे पर रोका