मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र के कुमार मोहल्ले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें अनियंत्रित एक कार ने गाड़ी को मोड़ते समय एक चार साल की बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्ची की मौत का यह मंजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
यह पूरा मामला हातोद थाना क्षेत्र के कुमार मोहल्ले का है, जहां पर मासूम जैनब नामक बच्ची अपने परिजन के साथ जा रही थी, तभी पीछे से आई एक काले रंग की अनियंत्रित कार ने टर्न लेने के दौरान उस मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने अमानवीयता दिखाते हुए मौके से फरार हो गया।
घटना को लेकर पुलिस ने मीडिया को जनाकारी देते हुए हादसे को बेहद दुखद बताया और घटना के तुरंत बाद बच्ची को इलाज के लिए भर्ती किया और इंदौर के अरविंदो अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में शामिल कार चालक को हिरासत में लेते हुए कार को जब्त किया है। पुलिस ने मुक़दमा दर्ज किया है।

More Stories
इंदौर में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, एफआईआर की मांग!
इंदौर जिला कोर्ट में फर्जी वकील होने के शक में युवक गिरफ्तार, बार एसोसिएशन के औचक निरीक्षण में खुला मामला
भोपाल में किसानों का आंदोलन समाप्त, सरकार ने 60% मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था में बदलाव का किया ऐलान!