यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अटेर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है, उन्होंने कहा कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या आने वाले सभी राम भक्तों पर फूलों की वर्षा की जाएगी। वहीं जिस तरह वर्ष 2019 में पूरे हिंदुस्तान की जनता ने संकल्प लेकर और कांग्रेस को उखाड़ फेंका था। उसी तरह हमें एकजुट होकर कांग्रेस को यहां से भी उखाड़ कर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस की नाव में छेद है, जो इस पर सवार होगा वह डूब जाएगा।
उन्होंने कहा कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। हम सबको प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाकर केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की ताकत को मजबूत करना है। इस अवसर पर ममता कठेरिया पूर्व विधायक, सरिता भदौरिया सदर विधायक इटावा, जयप्रकाश राजोरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

More Stories
खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में उमा भारती ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, बोलीं- आस्था और विकास में बने संतुलन
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर बढ़ी हलचल, डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा
राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम टला, नेहरू स्टेडियम में अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप